फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिवानी का विजेता ट्राफी पर कब्जा

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। राजकीय महिला पॉलिटेक्निक में आयोजित दो दिवसीय वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का रंगारंग कार्यक्रमों के बीच समापन हो गया। प्रधानाचार्य नवीन कुमार ने विजेता छात्राओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन

शुक्रवार को राजकीय महिला पॉलिटेक्निक में चल रही वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का समापन हो गया। प्रधानाचार्य नवीन कुमार और शिक्षकों ने विभिन्न प्रतियोगिताओं में विजेता छात्राओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। प्रतियोगिता में शिवानी को विजेता ट्राफी प्रदान की गई। इस अवसर पर छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए। सालो सिंगिंग, सोलो डांस, स्किट, ग्रुप डांस में दिलनशी, शिवानी, वंशिका, लकी, गौरी, प्रियंका आदि ने शानदार प्रस्तुति दी। इस अवसर पर वाईपी सिंह, आशीष सिंह, विपुल सूर्यवंशी, रश्मि, सचिन सैनी, विनीत कुमार, सचिन विकल, जयदेव सिंह, राजेंद्र कुमार, शुभम कुमार, महेश कुमार, सुशील कुमार, रीता रानी आदि मौजूद रहे। उधर, कालेज में प्रथम एलुमनी मीट 2018 का आयोजन किया गया। इस अवसर पर संस्था की पुरातन छात्राओं ने अपने अनुभव वर्तमान छात्राओं से साझा किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें