फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिलाए कमजोर नही, देश का उनपर नाज

विज्ञापन
विज्ञापन
देश को महिलाओं पर नाज
विज्ञापन

बाबरी। सोंटा गांव में नारी सशक्तीकरण कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि मौजूदा दौर में महिलाएं किसी से कमजोर नहीं हैं। महिलाएं आगे बढ़कर देश का नाम रोशन कर रही है। देश को महिलाओं ंपर नाज है।
शनिवार को सोंटा गांव के प्राथमिक विद्यालय के प्रांगण में मुख्य अतिथि रालोद नेता रंधावा मलिक ने छात्राओं को सशक्त बनाने का आह्वान किया। विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने अतिथियों का स्वागत किया गया। इस मौके पर छात्र-छात्राओं ने मदर टेरेसा, अहिल्याबाई, झांसी की रानी आदि भारतीय नारी के जीवन व बलिदान के बारे में प्रस्तुति देते हुए दर्शकों का मन मोह लिया। बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। संचालन अमित कुमार ने किया। इस मौके पर संस्कृति इंटरनेशनल स्कूल, ब्रह्म ज्योति कन्या स्कूल कासमपुर, एमडी पब्लिक स्कूल सोहंजनी जाटान के अलावा गांव के प्राथमिक स्कूलों पूर्व माध्यमिक स्कूल के छात्रों ने कार्यक्रम में भाग लिया। अमित, गोपाल कपिल, सुनील, रामपाल, रोहताश, बाबूराम, उपेंद्र, संजीव, भवर सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

बच्चों को नहीं मिला मिड डे मील
बाबरी। ग्रामीणों को सूचना मिली कि गांव के प्राथमिक विद्यालय में बच्चों को मिलने वाला मिड डे मील ही नही बनाया गया। बच्चों ने बताया कि आज सिलिंडर खत्म होने के कारण खाना नही बनाया गया। थानाभवन ब्लॉक के एबीएसए राकेश वालिया ने बताया कि जो अध्यापक अनुपस्थित रहेंगे उनका अवकाश चढ़ाया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें