फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक माह में तैयार की जाएं बूथ कमेटी - गौतम

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। बसपा के मुख्य कोर्डिनेटर नरेश गौतम ने कहा कि पार्टी को बूथ स्तर तक मजबूत बनाना है, इसके लिए बूथ स्तर की कमेटियां एक माह के भीतर तैयार कर ली जाए।
विज्ञापन

रविवार को बसपा के मुख्य जोन कोर्डिनेटर नरेश गौतम ने शामली पहुंचकर मोहल्ला दयानंदनगर स्थित जिला कार्यालय पर पदाधिकारियों के साथ बैठक की। इस दौरान जिला कार्यकारिणी, बीवीएफ कमेटी, बामसेफ कमेटी के पदाधिकारियों से कहा कि बूथ स्तर की कमेटियां एक महीने के भीतर तैयार कराई जाएं। जिलाध्यक्ष सुशील नहारिया ने कहा कि कमेटी बनाने का कार्य तेजी से कराया जाएगा। बैठक में अरविंद झाल, डाक्टर रामलाल कश्यप, राकेश पाल, सुनील जाटव, मास्टर प्रवीण, चुन्नीलाल, अरमान राणा, राजेंद्र उपाध्याय, राजकुमार शर्मा, फारुख अहमद, देवीदास जयंत, नंदकुमार, वेदप्रकाश जाटव, मुकेश कुमार, नरेश जाटव, सोनू सैनी, संजय प्रधान, सागर प्रजापति, इलमचंद कश्यप, याकूब और अनिल जाटव आदि मौजूद रहे।
टिटौली और खेड़ीकरमू ग्राम सभा की टीम गठित
शामली। समाजवादी पार्टी पिछड़ा प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष संजय उपाध्याय ने रविवार को गांव टिटौली और खेड़ीकरमू में बैठक करके ग्राम स्तरीय टीम का गठन किया। गांव टिटौली में शमीम मलिक को ग्राम सभा अध्यक्ष और सलीम मिर्जा को ग्राम प्रभारी बनाया। वहीं, गांव खेडीकरमू में जयपाल पांचाल को ग्राम सभा प्रभारी, हारुन अंसारी को सचिव तथा इंतजार अंसारी को उपाध्यक्ष बनाया गया। इस दौरान संजय उपाध्याय, नौशाद इदरीशी, कुलदीप तोमर, रहीस मिर्जा, यूनुस इदरीशी, विनोद पांचाल, हाजी जमील मिर्जा, शिवचरण कश्यप, महावीर कश्यप, अशोक, सुरेश, इस्लाम इदरीशी, मेहरबान, फजल अंसारी, डाक्टर संदीप कश्यप, सतपाल और जय सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

गोशाला में की गो सेवा
शामली। भारत विकास परिषद शामली महान के पदाधिकारियों ने रविवार सुबह गोशाला में पहुंचकर गो सेवा की। गायों को हरी घास और चारे में चोकर मिलाकर खिलाया गया। संस्था के अध्यक्ष गिरधारी लाल नारंग ने कहा कि गो सेवा समाज में सबसे बड़ा पुण्य है। प्रत्येक व्यक्ति को गो सेवा करनी चाहिए। इस दौरान संस्था के सचिव मुकेश तायल, निखिल जैन, मुकेश कुमार गर्ग, विश्वदेव पंवार, प्रवीण गर्ग, राहुल गोयल, अनुज, सुशील, विनोद जैन, डॉ. राजीव बंसल, डॉ. अनिल शर्मा, संजय मित्तल, जगदीश अरोरा और सुशील अग्रवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें