हादसे में युवक घायल
शामली।
शहर के मोहल्ला रेलपार में बाइक की रेहड़े से हुई टक्कर के बाद युवक घायल हो गया। जबकि उसका साथी बाल- बाल बच गया।
शहर के मोहल्ला रेलपार गली नंबर तीन निवासी वीशू पुत्र सुरेशपाल अपने चाचा के पुत्र शिवम पुत्र सुरेंद्र के साथ रविवार को बाइक से अपने पिता को टैक्सी स्टैंड पर गैंस सिलिंडर देने के लिए जा रहा था। मोहल्ले में ही स्थित रजबहे की पटरी पर सामने से आ रहे एक रेहडे से उसकी बाइक की टक्कर हो गई। टक्कर लगने के बाद वीशू बाइक सहित नीचे गिरकर घायल हो गया, जबकि उसका साथी बाल-बाल बच गया। हालत गंभीर होने के कारण जिला अस्पताल से उसे मेरठ के लिए रेफर कर दिया गया।