फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार हटाने के विवाद को लेकर घर में घुसकर बाप-बेटे को पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। नगर के एक मोहल्ले में सोमवार की रात कार हटाने को लेकर दो पक्षों में झगड़ा हो गया। आरोप है कि एक पक्ष के कई लोग दूसरे पक्ष के घर में घुस गए और बाप-बेटे को मारपीट कर घायल कर दिया। पीड़ित पक्ष ने देर रात ही कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। उधर, कुछ देर बाद दूसरे पक्ष के लोग भी आ गए और उन्होंने युवक पर किशोरी के साथ छेड़छाड़ का आरोप लगा दिया। इसके बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी। सच्चाई सामने आने पर पुलिस ने छेड़छाड़ का झूठा आरोप लगाने वाले आरोपियों को हड़काना शुरू कर दिया। इसके बाद सभी लोग चले गए। बुधवार की सुबह दोनों पक्ष फिर कोतवाली में पहुंच गए और कार्रवाई की मांग करने लगे। बाद में जिम्मेदार लोगों ने मामले में समझौता करा दिया।
विज्ञापन


चार लोगों का शांतिभंग की आशंका में चालान
शामली। मोहल्ला दयानंदनगर में सोमवार की रात दो पक्षों में हुई कहासुनी के बाद झगड़ा हो गया। दोनों पक्षों ने एक दूसरे पक्ष पर मारपीट का आरोप लगाया। कोतवाली पुलिस ने एक पक्ष के सचिन और राहुल, दूसरे पक्ष के राजकुमार और अंकित को गिरफ्तार कर उनका शांतिभंग की आशंका में चालान कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें