मान्यता के लिए 31 तक करें ऑनलाइन आवेदन
शामली। हाईस्कूल व इंटर की मान्यता प्राप्त करने के लिए शिक्षण संस्थाएं ऑनलाइन आवदेन करें। इसके लिए माध्यमिक शिक्षा परिषद की वेबसाइट पर आवेदन किए जा सकते हैं, जिसकी विलंब शुल्क के साथ अंतिम तिथि 31 जुलाई है। जिला विद्यालय निरीक्षक अनुराधा शर्मा ने बताया कि वांछित प्रमाण पत्रों सहित ऑनलाइन आवेदन पत्र उस वर्ष के लिए, जिसमें कक्षाओं को खोलने की प्रस्तावना हो, पूर्ववर्ती एक से 15 जुलाई तक बिना विलंब शुल्क के स्वीकार किए जाएंगे। 16 से 30 जुलाई तक आवेदन विलंब शुल्क के साथ स्वीकार किए जाएंगे। 15 जुलाई तक भरे गए आवेदन पत्रों की सूची जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय में 31 जुलाई तक स्वीकार किए जाएंगे। 31 जुलाई तक भरे गए आवेदन पत्रों की सूची विलंब शुल्क सहित 16 अगस्त तक क्षेत्रीय कार्यालय के सचिव को ऑनलाइन उपलब्ध करा दी जाए।