फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शामली के कोच इमरान राष्ट्रीय खेल पुरस्कार से होंगे सम्मानित

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली के कोच इमरान राष्ट्रीय खेल पुरस्कार से होंगे सम्मानित
विज्ञापन

शामली। शामली के मार्शल आर्ट के कोच इमरान को राष्ट्रीय खेल पुरस्कार के लिए चुना गया है। उन्हें यह पुरस्कार 18 मई को दिया जाएगा। यह अवार्ड एक खेल में एक राज्य से केवल एक ही खिलाड़ी को दिया जाएगा। कोच इमरान का चयन होने से क्षेत्र में खुशी का माहौल है।
विज्ञापन

बुधवार को मार्शल आर्ट के कोच इमरान ने बताया कि 18 मई को बिहार के पटना स्थित टीपीएस कॉलेज में स्केप्ड इंडिया नेशनल स्पोर्ट्स सेलेक्शन समिति द्वारा राष्ट्रीय खेल पुरस्कार का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि उनका चयन भी राष्ट्रीय खेल पुरस्कार के लिए हुआ है। यह अवार्ड एक खेल में एक राज्य से एक ही खिलाड़ी को प्रदान किया जाएगा, जिसमें उत्तर प्रदेश से मार्शल आर्ट में इमरान का चयन हुआ है। जो जनपद के लिए गौरव की बात है। उन्होंने बताया कि सम्मान समारोह में यह पुरस्कार बंगाल के खेल मंत्री हेमंत पांडेय, पूर्व इंडिया क्रिकेट कप्तान सौरभ गांगुली, अभिनेता मुकेश खन्ना, रजा मुुुराद, सोनम तलवार, महासचिव भारत गौरव अवार्डी सुशील कुमार, डायरेक्टर भारत गौरव अवार्डी प्रिया दुबे, भारत गौरव अवार्डी संदेश यादव, कोच निजामुद्घीन, मोहम्मद अलीखान आदि देकर सम्मानित करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें