शामली। यूनाइटेड फोरम आफ बैंक यूनियन के आह्वान पर जिले के बैंक कर्मियों ने आईबीए के दो प्रतिशत वृद्धि के शर्मनाक प्रस्ताव के विरोध में स्टेट बैंक शामली के सामने पर प्रदर्शन किया। बैंक कर्मियों ने मांगे पूरी न होने पर बेमियादी हड़ताल पर जाने पर चेतावनी दी है।
बुधवार शाम पांच बजे हनुमान रोड स्थित भारतीय स्टेट बैंक शामली के बाहर यूनाइटेड फोरम आफ बैंक यूनियन के आह्वान पर यूपी बैंक इंप्लाइज यूनियन के नेता कामरेड इंद्रपाल राठी के नेतृत्व में जिले के बैंक कर्मियों ने अपनी मांगो को लेकर प्रदर्शन किया। यूनियन के सचिव कामरेड इंद्रपाल राठी ने कहा कि आज बैंक कर्मचारियों व अधिकारियों के वेतन वृद्धि जो एक नवंबर 2017 से देय है। आईबीए के दो प्रतिशत वृद्धि के शर्मनाक प्रस्ताव के विरोध में बैंक कर्मियों द्वारा प्रदर्शन किया गया है। बैंककर्मियों की मेहनत व ईमानदारी का दो प्रतिशत वृद्धि प्रस्ताव एक मजाक बन कर रह गया है। बैक कर्मचारी दूरदराज क्षेत्रों में विकट परिस्थिति में रोज 12 घंटे काम कर रहे हैं। सरकार की ऋण वसूली के लिए कडे़ कानून नही बनाए जा रहे हैं। जिससे बैंक के डिफाल्टर लाभ उठा रहे हैं। यदि सरकार द्वारा सम्मान जनक समझौता नही किया तो बैंक कर्मी बेमियादी हड़ताल की जाएगी। मौके पर संजय जैन, बिजेंद्र सिंह, अरुण मित्तल, निशांत तोमर, पूजा, प्रेम, सुरेंद्र सिंह, दीपक, दिनेश गुप्ता, आकाश नरेश चौहान, विकास प्रेमी, संजय, शिवशंकर, दीपचंद, रामपाल सिंह, प्रमेंद्र कुमार आदि मौजूद रहे।