शामली। सरशादीलाल समूह की अपर दोआब चीनी मिल में अचानक तकनीकि खराबी आ जाने से मिल आठ घंटे से लेकर दस घंटे तक बंद रही। जिससे शहर के मिल रोड से लेकर हनुमान रोड के वर्मा मार्केट तक गन्ने से लदे वाहनों की लाइन लग गई और जाम लग गया। जाम में कई स्कूलों की बसें फंस गईं।
मंगलवार पूर्वाह्न 11 बजे अपर दोआब शुगर मिल की शाफ्ट टूट जाने से लेकर चार घंटे से ज्यादा समय तक मिल बंद रही। दोपहर तीन बजे के बाद दूसरी शाफ्ट बदल कर मिल को चालू किया गया, तो मध्य रात्रि 12 बजे चीनी मिल बंद हो गई। दो बजे के बाद शामली चीनी मिल को चालू किया गया। बुधवार को भी शामली चीनी मिल में तकनीकि खराबी आने से चार घंटे बंद रहने सुबह दस बजे के बाद गन्ने के भारी वाहन आने शुरू हो गए थे। दोपहर होते गन्ने से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली, बुग्गियां व ट्रकों आदि वाहनों की लाइन मिल रोड से लेकर अग्रसेन चौक, हनुमान रोड से लेकर वर्मा मार्केट तक लग गई। जिससे जाम की स्थिति बन गई है। शिव चौक पर जाम में सिल्वर बेल्स स्कूल की बस फंस गई। काफी देर तक जाम नहीं खुला तो छात्र-छात्राएं बस से उतर पैदल अपने घरों को रवाना हुई। शाम तक गन्ने का जाम ने हटने से शहर में आने जाने वाले लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। उधर, शामली चीनी मिल के महाप्रबंधक कुलदीप पिलानिया ने बताया कि पिछले 24 घंटों में तकनीकि खराबी आ जाने से शामली मिल आठ से लेकर दस घंटे बंद रही है। जिससे मिल की पेराई प्रभावित हुुई है।