फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैंको की हड़ताल से कामकाज प्रभावित, 50 करोड़ रूपये का फटका

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली।
विज्ञापन

यूनाईटेड फोरम आफ बैंक यूनियन के आह्वान पर 11 सूत्रीय मांगो को लेकर मंगलवार को बैंक कर्मियों की राष्ट्रव्यापी हड़ताल रही। यूपी बैंक इंपलाइज यूनियन के सचिव इंद्रपाल राठी के नेतृत्व में बैंक कर्मियों ने केनरा बैंक के बाहर प्रदर्शन करते हुए केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।
भारतीय स्टेट बैंक, कैनरा बैंक, यूनियन बैंक, इंडियन बैंक, पीएनबी, यूनियन बैंक, यूपी सर्व ग्रामीण बैंक, बैंक आफ बड़ौदा, इंडियन ओवर सीज बैंक समेत जिले के ज्यादातर बैंकों में सुबह ताले लटक गए। जिस कारण उपभोक्ता बैरंग लौट गए। साथ ही धनराशि निकालने को लेकर एटीएम को तलाश करते रहे। वर्मा मार्केट में कैनरा-इंडियन बैंक के एटीएम भी बंद रहे। दोपहर 12 बजे यूपी बैंक इंपलाइज यूनियन के जिला सचिव इंद्रपाल सिंह राठी के नेतृत्व में जिले की 108 विभिन्न बैंकों के कर्मचारियों ने शहर के वर्मा मार्केट में स्थित कैनरा बैंक के बाहर प्रदर्शन करते हुए धरना दिया। केंद्र सरकार की कर्मचारियों विरोधी नीतियों की निंदा की। कहा कि केंद्र सरकार को बार बार ज्ञापन व चेतावनी के बाद उनकी मांगो की सुनवाई नहीं की जा रही है।
विज्ञापन

ज्ञापन में वस्तु एवं यातायात कर के नाम पर सेवा शुल्क को न बढ़ाने, विमुद्रीकरण व अन्य सरकारी योजनाओं के मूल्यभार की सरकार द्वारा बैंकों की प्रति पूर्ति की जाने, कर्मचारियों और अधिकारियों के विमुद्रीकरण योजनाओं से जुड़े मुद्दों को तय किए जाने पर जोर दिया। मौके पर संजय कुमार जैन, रामपाल सिंह, सुशील कुमार गौतम, धर्मेंद्र, आलोक मनोहर, आदर्श गौतम, मुक्ता, मदन, अशोक बंसल, निशांत, देवेंद्र, सुनील, रोहित, अभिषेक, संतराम आदि कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन


करोड़ों का लेनदेन प्रभावित
शामली। एलडीएम हरपाल पंवार ने बताया कि बैंकों में तालाबंदी का व्यापक असर हुआ है। जिले की 108 बैंकों में ताला लटकने से लेनदेन एवं क्लीयरेंश में 50 करोड़ रुपये कार्य प्रभावित हुआ है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें