फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जनसंख्या नियंत्रण पखवाड़ा के लिए स्वास्थ्य विभाग ने कसी कमर

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली।
विज्ञापन

जनसंख्या नियंत्रण करने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने कमर कस ली है। दो चरणों में आयोजित किए जाने वाले इस कार्यक्रम के तहत महकमे ने प्रचार-प्रसार से लेकर परिवार नियंत्रण के उपायों को लोगों तक पहुंचाने का प्लान तैयार किया है।
मंगलवार को सीएमओ ऑफिस पर प्रभारी सीएमओ डॉ. सफल कुमार के नेतृत्व में कार्यशाला का आयोजन किया गया। बताया कि 11 जुलाई को विश्व जनसंख्या दिवस मनाया जाता है। इसको शामली में दो पखवाड़ों में मनाया गया। पहले चरण में 27 जून से लेकर 10 जुलाई तक शामली में चलाया गया। इसमें आशाओं ने घर-घर जाकर दंपतियों को चयनित किया गया। पूरे जिले में दो लाख 49 हजार एक सौ तीन दंपति को चुना गया। दूसरा पखवाड़ा 11 जुलाई से 24 जुलाई तक चलाया जाएगा। इस पखवाड़े के तहत तैयारी की गई है। पूरे जिले में 129 उपकेंद्र और 23 पीएचसी है इसके अलावा छह सीएचसी है। इन पर परिवार नियोजन के प्रति दीवार लेखन किया जाएगा। पूरे जिले में सात बड़े होर्डिंग जागरूकता के लिए लगाए जाएंगे। 12 जुलाई जागरूकता रैली, 14 जुलाई को शामली अस्पताल में जागरूकता मेला आयोजित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीएचसी कांधला पर 13 और 17 जुलाई, थानाभवन सीएचसी पर 11, 14 जुलाई, कुड़ाना पर 19 जुलाई तथा झिंझाना में 18 व 24 जुलाई तथा कैराना में 15 व 20 जुुलाई को नसबंदी कैंप लगाया जाएगा। इसके अलावा तीन प्राइवेट अस्पतालों को भी हौसला साझेदारी योजना के तहत चुना गया है। जिनमें परिवार नियोजन संबंधी सेवाएं मुफ्त दी जाएंगी। इस दौरान एसीएमओ डॉ. सुशील ने कहा परिवार नियोजन खुशहाली का रास्ता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें