थानाभवन।
सहारनपुर से पहुंचे एआरटीओ ने थानाभवन में दिल्ली सहारनपुर मार्ग और ऊन मार्ग से आ रहे ओवरलोड वाहनों के खिलाफ चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान कई वाहनों को सीज कर दिया। सहारनपुर एआरटीओ सिटी अनिल कुमार गुप्ता ने सोमवार रात उड़न दस्ता टीम के साथ थानाभवन के दिल्ली सहारनपुर मार्ग, ऊन झिंझाना मार्ग व चरथावल मार्ग पर वाहनों की चेकिंग की। इस दौरान खनन कर लाए जा रहे रेत, रोड़ी, बजरपुर सहित ईंट, किरयाना के सामान आदि से लदे ओवरलोड ट्रकों की सघन चेकिंग की गई। नौ ट्रकों को सीज कर दिया।