शामली। वायु प्रदूषण पर नियंत्रण के लिए एक नवंबर से 31 जनवरी तक बीएस-4 और इससे कम श्रेणी के व्यावसायिक वाहनों को दिल्ली में प्रवेश नहीं मिलेगा। शामली के 1205 ट्रक और बसों पर इस रोक का असर पड़ेगा।
विज्ञापन
सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी प्रशासन प्रवेश कुमार ने बताया कि वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग के निर्देशों के तहत यह व्यवस्था लागू की गई है। दिल्ली में बीएस-6, सीएनजी, एलएनजी और इलेक्ट्रिक वाहनों को ही प्रवेश की अनुमति होगी।
उन्होंने बताया कि दिल्ली सरकार की अधिसूचना के अनुसार एक नवंबर से 31 जनवरी तक दिल्ली के बाहर पंजीकृत बीएस-6 से नीचे के दोपहिया, चारपहिया और टैक्सी समेत अन्य वाहनों के प्रवेश पर भी प्रतिबंध रहेगा।