जिले में 120 नए कोरोना संक्रमित मिले, 405 हुए ठीक
शामली। जिले में लगातार पांचवें दिन भी नए संक्रमितों के मुकाबले कोरोना से ठीक होने वाले लोगों की संख्या ज्यादा रही। सोमवार को कोरेेना के 120 नए संक्रमित मिले हैं, जबकि 405 लोग स्वस्थ हुए हैं। अब सक्रिय केस की संख्या घटकर 1514 हो गई है।
शामली जिले में कोरोना संक्रमण की रफ्तार धीमी होती जा रही है। पिछले पांच दिन से लगातार नए संक्रमितों की संख्या के मुकाबले ठीक होने वालों की संख्या ज्यादा चल रही है। पांचवें दिन सोमवार को जिले में शामली शहर के काकानगर, टीचर कालोनी, रामसागर, मंडी जवाहर गंज, दयानंद नगर आदि में करीब 22 लोग कोरोना संक्रमित मिले हैं। कस्बा कैराना में दो लोग कोरोना संक्रमित मिले हैं। इसके अलावा गांव बहावड़ी में दो, भमेड़ी शाहपुर में एक, गढ़ीपुख्ता में एक, बंतीखेड़ा में एक, महावतपुर मेें दो, लांक में दो, गोहरनी में एक, ऊन में एक, भाज्जू में तीन, बीनड़ा में एक, जसाला में एक, कांधला में एक, पुरमाफी में एक, दरगाहपुर में एक, टोडा में एक, पांथुपुरा में एक, लिसाढ़ में एक, किरोड़ी में दो, कुरमाली में एक, आदमपुर में एक व्यक्ति कोरोना संक्रमित मिले हैं।
डीएम जसजीत कौर ने बताया कि सोमवार को कोरोना के 120 नए केस मिले हैं। कोरोना के 405 मरीज स्वस्थ हुए हैं। सीएमओ संजय अग्रवाल ने बताया कि जिले में अब 1514 सक्रिय केस हैं, जिनमें 1427 मरीज होम आइसोलेशन में हैं।