फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिनके पास अलग कक्ष नहीं, उन्हें क्वारंटीन सेंटर भेजें

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। सीडीओ ने सभी ग्राम पंचायतों में सैनिटाइजेशन कार्य और लक्षण युक्त व्यक्तियों की पहचान कर उन्हें मेडिकल किट वितरण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि यह कार्य लगातार किया जाना चाहिए।
विज्ञापन

सोमवार को न्याय पंचायतवार नियुक्त जोनल और सेक्टर मजिस्ट्रेट की वर्चुअल बैठक में सीडीओ शंभूनाथ तिवारी ने कहा कि सभी 230 ग्राम पंचायतों में सफाई व सैनिटाइजेशन का कार्य निरंतर कराया जाए। ग्राम पंचायतों में पब्लिक एड्रेस सिस्टम से डीएम की कोरोना संक्रमण से बचाव के ऑडियो का प्रसारण कराया जाए। न्याय पंचायत स्तर पर सेक्टर मजिस्ट्रेट, विकास खंड स्तर पर जोनल मजिस्ट्रेट नियुक्त कर उनके माध्यम से ग्राम पंचायतों में सफाई व सैनिटाइजेशन और निगरानी समिति के कार्यों का पर्यवेक्षण कराया जाए।
निगरानी समिति के माध्यम से लक्षणयुक्त अथवा संदिग्ध व्यक्तियों के पास अलग कक्ष (टॉयलेट के साथ) की व्यवस्था सुनिश्चित कराना तथा जिन व्यक्तियों के पास यह व्यवस्था नहीं है, उनकी सूची सेक्टर अधिकारी को उपलब्ध कराएं, ताकि उन्हें क्वारंटीन सेंटर ले जाया जा सके। सीडीओ ने कोविड-19 अथवा अन्य किसी कारण से मृत्यु होने पर गरीब परिवारों को दी जाने वाली धनराशि की भी समीक्षा की।
विज्ञापन

जहां भी हैंडपंप खराब हैं उन्हें तुरंत ठीक कराया जाए। निर्देश दिए कि जिला मुख्यालय पर स्थापित कंट्रोल रूम नंबर 01398-270203 का अधिक से अधिक प्रचार-प्रसार करें। बैठक में डीपीआरओ आलोक शर्मा, डीसी सचिन वर्मा, देवेंद्र गंगवार, विनय सिंह, सूरज मणि के अलावा स्वास्थ्य एवं ब्लॉक के अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें