फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: 12 नई सहकारी समितियों का गठन

Sun, 25 Jan 2026 12:30 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। जिले में 12 नई सहकारी समितियों का गठन किया गया है। इन समितियों के माध्यम से किसानों को जल्द ही उर्वरक और ऋण की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। नई समितियों के संचालन के लिए जीएसटी और लाइसेंस प्राप्त करने को लेकर विभागीय अधिकारियों ने आवेदन कर दिया है।
विज्ञापन

जिले में वर्तमान में 44 बी-पैक्स सहकारी समितियां संचालित हैं, जिनसे ग्रामीण व शहरी क्षेत्र के करीब 75 हजार किसान जुड़े हुए हैं। समितियों की संख्या कम होने के कारण किसानों को उर्वरक और ऋण जैसी सुविधाओं के लिए अलग-अलग स्थानों पर जाना पड़ता था। इस समस्या को देखते हुए शासन ने समितियों की संख्या बढ़ाने का निर्णय लिया था।
इन 12 नई समितियों से जिले की 50 ग्राम पंचायतों को जोड़ा जाएगा। दरअसल, नई समितियों का गठन पुरानी समितियों के पुनर्गठन के बाद किया गया है। विभिन्न गांवों को इन समितियों से जोड़ा जाएगा, जिससे किसानों को सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन

12 नई समितियों के गठन के बाद जिले में सहकारी समितियों की संख्या बढ़कर 56 हो गई है। फिलहाल इन समितियों का संचालन शुरू नहीं हो सका है। उर्वरक बिक्री के लिए जीएसटी और लाइसेंस नंबर की प्रक्रिया पूरी की जा रही है। इसके बाद समितियों में चुनाव कराए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें