फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: भुस के 12 कूप और बिटौड़े जले

विज्ञापन
ऊन -बेहड़ा गांव में आग लगने से जले भूस के कूप व बिटौड़े
विज्ञापन
ऊन। ब्लॉक के बेहड़ा गांव में शुक्रवार की सुबह आग लगने से भुस के 12 कूप व बिटौड़े जल गए। ग्रामीणों ने आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन कामयाबी नहीं मिल सकी। फायर कर्मियों व ग्रामीणों ने मशक्कत कर आग पर काबू पाया। ग्रामीणों के भूसा व हजारों के उपले नष्ट हो गए। बेहड़ा गांव में रंगाना मार्ग पर ग्रामीणों के भूसे के कूप व उपलों के बिटौड़े रखे हुए हैं। सुबह बिटौड़ों में संदिग्ध हालात में आग लग गई। ग्रामीणों ने बिटौड़ों में आग लगी देखकर गांव में सूचना दी। खबर मिलते ही ग्रामीण मौके पर दौड़े। आग को बुझाने की कोशिश की गई, पर आग फैलकर अन्य बिटौड़ों व भूसे के कूप में पहुंच गई। बिटौड़े धू-धूकर जलने लगे। लोगों ने फायरब्रिगेड को सूचना दी। करीब एक घंटे बाद फायरब्रिगेड घटनास्थल पर पहुंची, लेकिन रास्ता खराब होने के कारण वह रास्ते में ही धंस गई।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने उसे निकालकर मौके तक पहुंचाया। आग से विनोद शर्मा, सुरेंद्र, हरपाल, प्रमोद शर्मा, सूरजभान, ब्रजपाल, संतोष आदि के बिटौड़े स्वाहा हो गए जिससे उन्हें हजारों का नुकसान हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें