फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शत प्रतिशत रहा रिजल्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
होनहारों ने बढ़ाया मान सम्मान
विज्ञापन

कांधला। गांव इस्सोपुरटील स्थित मुरली मनोहर इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य रमेश चंद्रा ने बताया कि इस वर्ष उनके विद्यालय ने विज्ञान व कृषि वर्ष का परीक्षा परिणाम शत प्रतिशत रहा।
कला वर्ग का 84.21 प्रतिशत तथा एग्रीकल्चर का 88.89 प्रतिशत रहा। हाईस्कूल का परीक्षा परिणाम 93.90 प्रतिशत रहा। हाईस्कूल में 527 अंक प्राप्त कर कृष्णपाल प्रथम, तथा रोमिश व सज्जलि शर्मा 518 व 510 अंकों के साथ दूसरे व तीसरे स्थान पर रहे। इंटर कला वर्ग में खुशबु 386, शीबा रानी 371, प्रशांत 369 अंक प्राप्त कर प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान पर रहे। इंटर विज्ञान वर्ग में स्वाति 384 अंक, अनुज 371 व नेहा शर्मा 364 अंक प्राप्त कर प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान पर रहे। प्रगति सीनियर सेकेंड्री स्कूल का हाईस्कूल व इंटरमीडिएट का परीक्षा परिणाम शत प्रतिशत रहा। हाईस्कूल में तुबा खानम ने 88.33 अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान, रितिक भारद्वाज ने 87.66 अंक प्राप्त कर द्वितीय स्थान, गफ्फार अली ने 87.16 अंक प्राप्त कर तृतीय स्थान प्राप्त किया। इंटरमीडिएट में आसिफ अली 81 प्रतिशत प्रथम स्थान, इति रानी 75.80 प्रतिशत द्वितीय स्थान और सचिन कुमार ने 74.60 प्रतिशत अंक प्राप्त कर तृतीय स्थान प्राप्त कर विद्यालय का नाम रोशन किया। छात्र छात्राओं के परीक्षाफल से विद्यालय के प्रबंधक जावेद जंग ने सभी छात्र छात्राओं के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
विज्ञापन

तमंचे के साथ युवक दबोचा
कांधला। मंगलवार को थाना प्रभारी निरीक्षक डीके त्यागी ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर गंगेरू चौकी इंचार्ज भूपेंद्र सिंह ने टीम के साथ सेठ पाल थाना सिंभालका हरियाणा को तमंचा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया।
विज्ञापन

बदमाशों ने बोला हमला
कांधला। गांव मलकपुर निवासी युसूफ कैराना में एक मदरसे में कारी के पद पर तैनात है। घर पर कारी यूसुफ की पत्नी फरजाना अपनी दो माह की लड़की के साथ अकेली रहती है। पीड़ित ने मंगलवार को थाने पर तहरीर देकर बताया कि सोमवार की शाम को तीन नकाबपोश बदमाश उसके घर में घुस गए। आरोप है कि तीनों बदमाशों ने महिला को हथियारों के बल पर बंधक बनाकर घर में लूटपाट का प्रयास किया। महिला के द्वारा शोर मचाने पर तीनों बदमाश महिला को मारपीट कर मौके से फरार हो गए। पीड़ित ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें