फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी बोर्ड के रिजल्ट ने पिछले साल का रिकार्ड तोड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
यूपी बोर्ड के रिजल्ट ने पिछले साल का रिकार्ड तोड़ा
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
शामली। यूपी बोर्ड हाईस्कूल और इंटर के घोषित रिजल्ट ने पिछले साल का रिकार्ड तोड़ा है। इस बार हाईस्कूल और इंटर दोनों के रिजल्ट प्रतिशत में बढ़ोतरी हुई है।
दो दिन पहले शनिवार को यूपी बोर्ड का हाईस्कूल और इंटर का रिजल्ट घोषित हुआ। रिजल्ट घोषित होते ही विद्यार्थियों में खुशी की लहर दौड़ गई थी। खास बात ये रही कि दोनों कक्षाओं का बंपर रिजल्ट रहना और प्रदेश में दूसरा स्थान पाना। जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय के रिकार्ड के मुताबिक पिछले साल हाईस्कूल का रिजल्ट 87.88 प्रतिशत रहा था, जबकि इंटर का रिजल्ट 86.80 प्रतिशत रहा था। इस साल हाईस्कूल का रिजल्ट 91.42 प्रतिशत अधिक रहा, जबकि इंटर का रिजल्ट 88.78 प्रतिशत अधिक रहा है। डीआईओएस कार्यालय के वरिष्ठ सहायक अजय खैवाल ने बताया कि पिछले साल के मुकाबले इस साल का हाईस्कूल और इंटर का रिजल्ट अधिक रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दिव्यांग पिता ने की बेटियों का दाखिला कराने की मांग
शामली। कस्बा कैराना के आर्यपुरी निवासी दिव्यांग रईस ने बताया कि उसकी दो बेटियों रुखसार और मुस्कान ने पूर्व माध्यमिक विद्यालय आर्यपुरी देहात से आठवीं कक्षा उत्तीर्ण की है। सोमवार को रईस ने डीआईओएस कार्यालय पहुंचे। डीआईओएस के बाहर गए होने के कारण उन्होंने कार्यालय के वरिष्ठ सहायक अजय खैवाल को बताया कि वह दिव्यांग मजदूरी कर जैसे तैसे परिवार की गुजर बसर कर रहा है। उन्होंने अपनी दोनों बेटियों का दाखिला आर्य कन्या इंटर कालेज कैराना में कराने के लिए कई बार प्रयास किया। रईस के मुताबिक कालेज में सीट न होने की बात कहकर उनकी बेटियों का दाखिला करने से मना कर दिया। उन्होंने कालेज में बेटियों का दाखिला दिलाने की मांग की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें