अमर उजाला ब्यूरो
शामली। दलहनी फसल उड़द-मूंग में सफेद मक्खियों से फैलने वाला येलो मोजेक रोग की चपेट में है। जिला कृषि रक्षा अधिकारी विकास कुमार ने बताया कि इस रोग का प्रकोप होने से उदड़-मूंग का उत्पादन प्रभावित होने की संभावना है। रोग ग्रस्त पौधे की पत्तियाें पर पीले सुनहरे चकते हो जाते है। संपूर्ण पत्तियां पीली पड़ जाती है। सफेद मक्खी के कारण यह रोग फैलता है। रोग नियंत्रण के उपाय के लिए फसल की नियमित निगरानी और प्रभावित पौधों को उखाड़कर मिट्टी में दबाकर नष्ट कर देना चाहिए। उन्होंने रोग की वाहक सफेद मक्खी के नियत्रंण के लिए डायमैथोऐट 30 प्रतिशत ईसी अथवा इमिडाक्लोप्रिड 17.8 प्रतिशत एसएल की 250 मिली लीटर मात्रा 500 से 600 लीटर पानी मेेें घोलकर प्रति हेक्टेयर क्षेत्र में 8-10 दिन के अंतराल पर छिड़काव करने का सुझाव दिया है।