शामली। डीएम अखिलेश कुमार सिंह ने मिट्टों की पर्यावरणीय स्वच्छता प्रमाणपत्र ईसी को निरस्त करते हुए सात ईंट भट्ठों को बंद कराने के निर्देश दिए हैं।
डीएम ने बताया कि एनसीआर जिला घोषित होने के बाद शामली के ईंट भट्ठों को हाई ड्राफ्टइंडयूस्ड ड्राफ्ट जिगजैग ब्रिक सेटिंग आयताकार आकार में पूर्ण रूप से परिवर्तित करना था। ईंट भट्ठों पर ऐसी व्यवस्था नहीं की गई। वायु, जल प्रदूषण की अनुमति न लेने, ईंट भट्टा समाधान योजना वर्ष 2018-19 का विनियमन शुल्क जमा किए बिना अवैध मिट्टी खनन करने आदि मामलों में मिट्टों की पर्यावरणीय स्वच्छता प्रमाणपत्र ईसी को निरस्त कर दिया है। उत्तर प्रदेर्श इंट भट्टा की स्थापना हेतु स्थल मापदंड नियमावली, 2012 के नियम 7 के अनुसार ईंट भट्टा की प्रचालन हेतु वायु प्रदूषण निवारण एवं नियंत्रण अधिनियम, 1981 और जल प्रदूषण निवारण एवं नियंत्रण अधिनियम, 1974 के अधीन विधिमान्य अनुमति न लेने व सादे ईंट भट्टे एवं ईंट भट्टा समाधान योजना वर्ष 2018-19 का स्वीकार विनियमन शुल्क जमा किए बिना अवैध मिट्टी खनन कर ईंटों की पथाई व फुंकाई का कार्य किए जाने के कारण सभी सात ईंट भट्ठों की मिट्टों की पर्यावरणीय स्वच्छता प्रमाणपत्र ईसी को निरस्त दिया है। डीएम ने बताया कि 22 अप्रैल को द्वारा आवासन एवं शहरी कार्य मंत्रालय की अधिसूचना नई दिल्ली, 16 अप्रैल 2018 के तहत जनपद शामली राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में होने के कारण यह कार्रवाई की गई है। उन्होंने वाणिज्य कर विभाग शामली, जिला पंचायत शामली एवं उत्तर प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड, मुजफ्फरनगर को अपने-अपने स्तर से ईट भट्टों की समस्त अनुमतियों को निरस्त करने एवं सभी ईट भट्टे को पूर्णत: बंद कराने के आदेश जारी कर दिए हैं।
जिले के इन ईंट भट्ठे को दिए निर्देश
दुर्गा ब्रिक फील्ड मखमूलपुर, बालाजी ब्रिक फील्ड शाहपुर, आसाराम ब्रिक फील्ड जसाला, शंकर ब्रिक फील्ड मखमूलपुर, शिव शंकर ब्रिक फील्ड किवाना, दुर्गा ब्रिक फील्ड ग्राम मखमूलपुर और किसान ब्रिक फील्ड ग्राम नाई नगंला ब्लॉक ऊन शामिल हैं।
अगले साल से बंद हो जाएगी मिट्टी की ईंट
ईट निर्माता समिति के अध्यक्ष भूपेंद्र मलिक का कहना है कि फरवरी वर्ष 2020 से वेस्ट यूपी के जिलों में मिट्टी की ईंट बननी बंद हो जाएंगी। अगले साल से फ्लाइऐश से बनी ईंट भट्ठों पर मिलेंगी। जिला प्रशासन इस वर्ष ईंट भट्ठों को चलाने की अनुमति दी है। मुजफ्फरनगर जिले में दो साल से ईंट भट्टे बंद करने का आदेश है, किंतुु वहां के जिला प्रशासन ने कोई ईंट भट्ठा बंद नही कराया है।