शामली। उत्तर प्रदेश संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल की जिला और नगर इकाई की ओर से रविवार को हनुमान धाम के महाराजा अग्रसेन भवन में प्रांतीय व्यापारी महाकुंभ महासम्मेलन होगा। जिसमें केंद्रीय मंत्री, सांसद, विधायक, पूर्व विधायकों को आमंत्रित किया गया है। शामली में पांच साल बाद व्यापारी महाकुंभ आयोजित किया जा रहा है। उप्र संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष घनश्यामदास गर्ग ने बताया कि व्यापारी महाकुंभ में 60 वर्ष से ऊपर व्यापारियों के लिए पेंशन योजना लागू करने, व्यापारी के स्टाक का बीमा सरकार द्वारा कराए जाने आदि की मांग उठाई जाएगी।
चार मार्च से शुरू होगा 45वां सुरक्षा सप्ताह
शामली। अपर दो आब शुगर मिल शामली और शामली डिस्टलरी में चार मार्च से लेकर दस मार्च तक 45वां सुरक्षा सप्ताह मनाया जाएगा। मिल के चीफ ऑपरेटिंग आरबी खोखर ने गोष्ठी का शुभारंभ कर बताया कि सुरक्षा दिवस सप्ताह विश्व भर में मनाया जाता है। उन्होंने सुरक्षा के प्रति जागरूकता, प्रदूषण, आग लगने के कारणों तथा उनके बचाव का विस्तार का उल्लेख किया। कारखाना के वरिष्ठ महाप्रबंधक एचआर एसके सिंह रघुवंशी, महाप्रबंधक आरके मिश्रा ने बताया कि प्रतिदिन श्रमिकों को सुरक्षा उपकरणों तथा अग्निशमन यंत्रों की जानकारी दी जा रही है। जिससे श्रमिक किसी भी प्रकार की दुघर्टना से बच सके। मौके पर शामली डिस्टलरी के महाप्रबंधक प्रवीण श्रीवास्तव, मिल के सुरक्षा हाइजिन के महाप्रबंधक आरके गुप्ता, महाप्रबंधक ईएच एसएड क्यू आरके मिश्रा, महाप्रबंधक उत्पादन पंकज अग्रवाल, महाप्रबंधक इंजीनियर विनय चौहान मौजूद रहे।