शामली। बीएसए गीता वर्मा ने बताया कि वर्तमान में मौसम को देखते हुए डीएम शामली के निर्देश पर जिले की शिक्षण संस्थाओं का संचालन सुबह 9 बजे से लेकर अपराह्न तीन बजे तक कर दिया गया है। 27 दिसंबर को अधिक ठंड पड़ने के कारण कक्षा एक से लेकर कक्षा आठ तक जिले के सभी परिषदीय मान्यता प्राप्त, सहायता प्राप्त, प्राथमिक व उच्च प्राथमिक विद्यालयों का समय सुबह दस बजे से कर दिया गया था। दो मार्च के मौसम को देखते हुए विद्यालय के समय बदल दिया गया है।
प्रयोगात्मक परीक्षा पांच-छह मार्च को
शामली। प्रयोगात्मक परीक्षा से वंचित छात्र-छात्राओं की जिला स्तरीय प्रयोगात्मक परीक्षा पांच मार्च और छह मार्च को सुबह दस बजे विद्यालय परिसर में होगी। राष्ट्रीय किसान इंटर कालेज के प्रधानाचार्य कैप्टन लोकेंद्र सिंह ने बताया कि राष्ट्रीय किसान इंटर कालेज में कृषि शस्य विज्ञान के परीक्षक पुष्पेंद्र कुमार, कृषि जंतु विज्ञान श्रवण कुमार, कक्षा-12 की भौतिक विज्ञान का रजनीश कुमार, रसायन विज्ञान का प्रमोद कुमार, जीव विज्ञान का गजेंद्रपाल सिंह को परीक्षक नियुक्त किए गए है। सभी प्रयोगात्मक परीक्षा आरके इंटर कालेज में संपन्न होगी। जिला विद्यालय निरीक्षक अनुराधा शर्मा ने बताया कि गृह विज्ञान विषय की आरडी इंटर कालेज सिक्का सिलावर का परीक्षक परिनीता सिवाच, भूूगोल विषय के वीवी इंटर कालेज शामली का प्रदीप कुमार आर्य को मनोनीत किया गया है।