फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हनुमान जी की पूजा से दूर होते है कष्ट

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
हनुमान जी की पूजा से दूर होते है कष्ट
जलालाबाद। पंजाबी सत्संग भवन कटहरा चौक में चल रही माघ महात्म कथा में कथा व्यास पंडित राधेश्याम शर्मा ने रामचरित्र मानस के पांचवें सोपान के सुंदरकांड की व्याख्या करते हुए प्रभु श्रीराम के सेवक व भक्त हनुमान जी महाराज के जीवन के विषय में बताया कि हनुमान जी बाल्य अवस्था से ही बहुत बलवान, बुद्धिवान थे । उनका जीवन भगवान श्रीराम की सेवा के कारण ही अजर अमर हो गया । सच्चे भाव से जो व्यक्ति हनुमान जी की पूजा अर्चना कर उनके बताए मार्ग पर चलता है। वह सभी कष्टों से मुक्ति पाकर जीवन को सुंदर भाव से जीता है और परम शांति को प्राप्त करता है। कथा में गंगा सरोवर आदि के स्नान का महत्व भी समझाया। कार्यक्रम में बोधराज नारंग, जगदीश नारंग, रामकुमार नायक, राजेंद्र भगत, अमित शास्त्री, शिवकुमार, मिंटु नारंग, तिलकराम कोरी आदि का पूरा सहयोग रहा ।
विज्ञापन

स्वास्थ्य के प्रति जागरूक किया
जलालाबाद। एल्पाइन पीजी कालेज के राष्ट्रीय सेवा योजना शिविर के छठे दिन सभी सेवक-सेविकाओं को मूलभूत आवश्यकताओं और स्वास्थ्य के प्रति जागरूक किया गया। प्रथम सत्र में कार्यक्रम अधिकारी डाक्टर विधि शरण ने सभी को आपातकालीन स्थिति में आवास निर्माण एवं भोजन तैयार करने की विधि का ज्ञान कराया। द्वितीय सत्र में कार्यक्रम अधिकारी डाक्टर सचिन सिंह ने सभी छात्र-छात्राओं को आपातकालीन दुर्घटना की स्थिति में प्राथमिक चिकित्सा के संबंध में प्रयोगात्मक विधियां समझाई । कालेज प्राचार्य डाक्टर अमितेश शर्मा ने स्वयं सेवक व सेविकाओं को अच्छा स्वयं सेवक बनने के लिये जीवन में सामाजिक मनुष्य बनने का आह्वान किया। छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों से स्वास्थ्य शिक्षा पर लघु नाटिका प्रस्तुति देकर अमिट छाप छोड़ी। कार्यक्रम में साक्षी, काजल, आरती, अनुराधा, शिल्पी, सचिन, मोनिका,हिमांशु कुमार, विवेक कुमार, अवनीश, मोनिका आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें