फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसडीएम ने किया जमीन का निरीक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

कैराना। कैराना में रोडवेज बस अड्डे के निर्माण की पहल शुरू हो गई है। मंगलवार को बस अड्डा निर्माण के लिए अफसरों ने पालिका के छड़ियान मैदान की खाली जमीन को देखा। इसी पर बस अड्डे के निर्माण का प्रयास चल रहा है।
विज्ञापन

एसडीएम डॉ. अमित पाल शर्मा, शामली रोडवेज के एआरएम मनोज कुमार वाजपेई, शामली स्टेशन प्रभारी योगेंद्र कुमार, तहसीलदार रनवीर सिंह और नगर पालिका के कार्यालय अधीक्षक राकेश कुमार ने रोडवेज बस अड्डे के निर्माण के लिए कांधला तिराहे पर छड़ियान मैदान की नगर पालिका की खाली पड़ी भूमि का निरीक्षण किया। एआरएम मनोज कुमार वाजपेई ने बताया कि कैराना में रोडवेज बस अड्डे के निर्माण के लिए पीडब्लूडी और छड़ियान मैदान की भूमि का निरीक्षण किया गया। जल्द ही अधिकारियों से वार्ता करके मामले को आगे बढ़ाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें