फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्रीगणेश प्रतिमा विसर्जन शोभायात्रा में उढ़ा रंग अमीर गुलाल

विज्ञापन
विज्ञापन
शोभायात्रा में खूब उड़ा रंग अबीर गुलाल
विज्ञापन

शामली। गणेश प्रतिमा विसर्जन भव्य शोभायात्रा निकालकर आयोजन समिति ने पूर्वी यमुुना नहर में प्रतिमा का विसर्जन किया। शहर के बाजारों श्रीगणेश की प्रतिमा की भव्य शोभायात्रा का जगह जगह स्वागत किया गया। फूल बरसाकर व एक दूसरे पर रंग गुलाल उड़ाकर स्वागत किया गया।
विज्ञापन

गणेश चतुर्थी के उपलक्ष्य में शहर के घरों -मंदिरों में श्रीगणेश जी का प्रतिमा विराजकर विशेष पूजा अर्चना की गई। चार दिन बाद सोमवार को शहर के बड़ा बाजार स्थित मंदिर ठाकुरद्वारा गणेश महोत्सव समिति की ओर से श्रीगणेश की प्रतिमा की भव्य शोभायात्रा शहर के बड़ाबाजार से होकर गांधीचौक से हनुमान रोड, वीवीइंटर कालेज रोड, फव्वारा चौक, कैराना रोड होते हुए यमुना नहर में प्रतिमा का विसर्जन किया गया। इस मौके पर फूल बरसाकर रंग गुलाल उड़ाकर श्रीगणेश प्रतिमा विसर्जन शोभायात्रा का स्वागत किया गया। शोभायात्रा में शिवपार्वती, राधाकृष्ण समेत सुंदर झांकियां बैंड बाजों के साथ शामिल रही। श्रीगणेश प्रतिमा विसर्जन शोभायात्रा में मंदिर ठाकुर द्वारा मदिर आयोजक समिति के साथ पुलिस बल मौजूद रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें