फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मैन ऑफ द सीरिज चुना गया विक्की

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली।
विज्ञापन

दिव्यांग क्रिकेटर विक्की कुमार ने एक बार फिर शामली जिले का नाम रोशन किया है। दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम में हुई व्हील चेयर क्रिकेट ट्राई सीरीज में दिल्ली की टीम से खेलते हुए विक्की ने शानदार प्रदर्शन किया, जिस कारण उन्हें मैन ऑफ द सीरीज चुना गया।
विज्ञापन

गांव हिरनवाड़ा निवासी विक्की कुमार दिव्यांग होने के बावजूद खेल क्षेत्र में अपनी प्रतिभा को साबित कर रहा है। इसी क्रम में पिछले दिनों दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम में व्हील चेयर क्रिकेट ट्राई सीरीज में विक्की दिल्ली टीम की तरफ से खेला। दिल्ली टीम का पहला मैच यूपी की टीम के साथ हुआ, जिसमें विक्की ने 16 गेंद पर 35 रन बनाए। इसके बाद हरियाणा की टीम के साथ हुए मुकाबले में 25 गेंद पर शानदार 55 रन बनाए और तीन विकेट भी लिए। रविवार को फाइनल मुकाबला यूपी और दिल्ली की टीम के बीच खेला गया, जिसमें विक्की ने 16 गेंद पर 32 रन बनाए और दो विकेट भी लिए। तीनों मैच में शानदार प्रदर्शन करने पर विक्की को मैन ऑफ द सीरीज चुना गया। विक्की की इस सफलता पर उसके गांव हिरनवाड़ा में परिवार के लोग भी हर्षित हैं और रिश्तेदार तथा परिचितों ने भी खुशी जताई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें