फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कश्यप समाज के उत्थान पर दिया बल

विज्ञापन
विज्ञापन
कैराना।
विज्ञापन

भारतीय युवा कश्यप समाज सेवा समिति के पंचम प्रतिभा अलंकरण समारोह में कश्यप समाज के हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के मेधावियों को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर कश्यप समाज की शिक्षा और उत्थान पर बल दिया गया।
विज्ञापन

रविवार को प्राचीन सिद्धपीठ बाबा बनखंडी महादेव मंदिर के हाल में पंचम प्रतिभा अलंकरण समारोह का आयोजन हुआ। शुभारंभ मुख्य अतिथि चरथावल विधायक विजय कश्यप, गाजियाबाद एमएलसी सुरेश कश्यप, विशिष्ट अतिथि प्रदेश मंत्री रमेश गौड़ कश्यप व विशेष आमंत्रित अतिथि न्यायाधीश कुमारी अनुप्रिया कश्यप ने मां सरस्वती के सम्मुख दीप प्रज्वलित कर किया। जिसके बाद विद्यार्थियों ने स्वागत गीत प्रस्तुत किया। इस अवसर पर चरथावल विधायक विजय कश्यप ने कहा कि समाज की शिक्षा से दूरी ही हमारे पिछड़ेपन का कारण है, इसलिए हमें समाज के उत्थान के लिए अपने बच्चों को अवश्य शिक्षित करना है। एमएलसी सुरेश कश्यप ने समाज में फैली कुरीतियों को दूर करने का आह्वान किया। समारोह के दौरान अतिथियों द्वारा कश्यप समाज के हाईस्कूल व इंटरमीडिएट 2018 की परीक्षा में प्रथम श्रेणी व अधिक अंक प्राप्त मेधावी 80 से अधिक छात्राओं को प्रतीक चिह्न देकर सम्मानित किया। इस दौरान संजय कश्यप, बिजेंद्र कश्यप, मास्टर कृष्णपाल, डॉ. ऋषिपाल, मेंबर सिंह इन्सां, घासीराम, तेजवीर, मास्टर श्रीपाल, संजीव कश्यप आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें