फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कबड्ड़ी में शामली एनसीसी की टीम ने बड़ौत की टीम को हराया

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली।
विज्ञापन

ब्रिगेडियर होशियार सिंह इंटर कॉलेज में एनसीसी कैडेट्स का दस दिवसीय प्रशिक्षण शिविर चल रहा है। जिसमें योग, फायरिंग के प्रशिक्षण के साथ ही सांस्कृतिक कार्यक्रम और खेल प्रतियोगिता भी कराई जा रही है। बुधवार को हुई कबड्डी प्रतियोगिता में शामली की टीम ने बड़ौत की टीम को हरा दिया। वहीं बैडमिंटन में टीकरी की कैडेट्स अंकुश राठी प्रथम रही। सभी को योग का अभ्यास कराया और ड्रिल का प्रशिक्षण दिया।
शहर के ब्रिगेडियर होशियार सिंह इंटर कॉलेज में चल दस दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का बुधवार को छठा दिन रहा। जिसमें सुबह के समय योगाचार्य मनोज गोस्वामी द्वारा योग कक्षा में ताड़ासन, चक्रासन, हलासन, योगिंग जोगिंग, प्राणायाम आदि आसनों का अभ्यास कराया। जिसके बाद सभी कैडेट्स को कैप्टन एनएस मान के नेतृत्व में ड्रिल का प्रशिक्षण दिया गया। जिसमें तेज चाल से पीछे मुड़, दायें सेल्यूट, बायें सेल्यूट, सामने सेल्यूट की कार्रवाई का अभ्यास कराया। जिसके बाद खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें कबड्डी का मैच शामली एनसीसी 85 बटालियन और बड़ौत की 74वीं बटालियन के कैडेट्स के बीच खेला गया। जिसमें कप्तान रक्षित के नेतृत्व में शामली की बटालियन ने प्रथम स्थान प्राप्त कर विजेता रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं बैडमिंटन में एचएमजेआई कॉलेज टीकरी बागपत की छात्रा अंकुश राठी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। जबकि शामली के वीवी बालिका इंटर कॉलेज की छात्रा सलोनी ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। जिसके बाद केपी मलिक ने सभी कैडेट्स को एनसीसी के माध्यम से प्राप्त किए जाने वाले रोजगार एवं कैरियर के संबंध में विस्तार से बताया और बी और सी सर्टिफिकेट से नौकरी में मिलने वाले अधिभार अंक व उसके लाभ बताए। इस दौरान समस्त अधिकारी मौजूद रहे। लेफ्टिनेंट रजनीश कुमार ने सभी कैडेट्स को बताया कि जिन कैडेट्स ने बी और सी प्रमाण पत्र के लिए परीक्षा देते हुए पास की है उन सभी को योग दिवस पर प्रमाण पत्र कैंप कमांडेंट द्वारा वितरित किए जाएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें