फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हादसे में पिता की मौत, पुत्र गंभीर रूप से घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
हादसे में पिता की मौत, बेटा घायल
विज्ञापन

बाबरी। दो बाइकों की भिड़ंत में घायल में बाइक सवार पिता-पुत्र को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां पिता की मौत हो गई, जबकि उसका पुत्र गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन

बुधवार को अलीपुर निवासी डालचंद पुत्र रामचंद्र निवासी गांव अलीपुर कलां थाना तितावी सुबह अपने पिता रामचंद्र पुत्र लाल सिंह के साथ बाइक से शामली की ओर जा रहा था। उनकी बाइक करौंदा हाथी के बिजली घर के सामने पहुंची, तभी सामने से आ रही बाइक सवारों से उनकी बाइक की भिड़ंत हो गई। हादसे में पिता-पुत्र घायल हो गए। हादसे के बाद दूसरी बाइक सवार युवक बाइक लेकर मौके से फरार हो गए। राहगीरों की मदद डायल-100 पुलिस ने दोनों घायलों को शामली चिकित्सालय में भर्ती कराया, लेकिन रामचंद्र की रास्ते में ही मौत हो गई। मृतक के भतीजे चरणपाल पुत्र अतर सिंह ने बाबरी थाने में अज्ञात मोटरसाइकिल चालक के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। तहरीर पर बाबरी पुलिस ने पंचनामा भर कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया है। अज्ञात बाइक सवार के खिलाफ मुकदमा कायम कर कार्रवाई प्रारंभ कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें