शामली। जिला मुख्यालय पर जिला पंचायत कार्यालय एवं आवासीय कालोनी के लिए भूमि खरीद की कवायद शुरू हो गई है। जिला पंचायत 20 लाख 77 हजार 404 रुपये की लागत की भूमि जिला प्रशासन से कराएगी। भूमि का बैनामा कराने के लिए 21 हजार 920 रुपये पंजीयन शुल्क अदा करेगी।
मुजफ्फरनगर जिले से अलग जिले बनने के बाद जिला पंचायत शामली वर्ष 2012 में अस्तिव में आई। कुड़ाना रोड रेलपार मोहल्ले में किराए पर जिला पंचायत कार्यालय की स्थापना की गई। जिला पंचायत के गठन होने के बाद जिला पंचायत के पहले अपर मुख्य अधिकारी के रुप में उज्ज्वल अमरेश की तैनाती की गई। जिला पंचायत कार्यालय एवं आवासीय कालोनी एवं गेस्ट हाउस के लिए 4946.20 वर्ग मीटर भूमि की मांग डीएम शामली के माध्यम से शासन को भेजकर गई थी। उत्तर प्रदेश शासन ने निशुल्क भूमि आवंटित करने से इंकार करते हुए भूमि खरीदने का आदेश जारी कर दिया था। शासन से जिला पंचायत कार्यालय एवं आवासीय कालोनी के लिए शासन से निशुल्क भूमि आवंटित न होने के बाद जिला पंचायत ने कार्यालय व आवासीय भूमि खरीदने की तैयारी शुरू कर दी है।
जिला पंचायत की अपर मुख्य अधिकारी सुभाष चंद मिश्रा ने बताया कि जिला मुख्यालय पर जिला पंचायत कार्यालय व आवासीय कालोनी के लिए जिला प्रशासन से 4946.20 वर्ग मीटर भूमि खरीदी जाएगी। 4946.20 वर्ग मीटर भूमि की लागत 20 लाख 77 हजार रुपये 404 रुपये आएगी। 21 हजार 920 रुपये पंजीयन शुल्क जिला पंचायत कार्यालय द्वारा बैनामा के समय अदा किया जाएगा। जिला पंचायत कार्यालय व आवासीय कार्यालय के लिए शीघ्र भूमि खरीद के लिए बैनामा की प्रक्रिया जल्द पूरी कराएगा। बाद में जिला पंचायत कार्यालय व आवासीय भवन का डिजाइन तैयार कराकर कार्यालय व आवासीय भवन का निर्माण का टेंडर छोड़ेगी। जिला पंचायत कार्यालय व आवासीय भूमि खरीदने का बैठक में सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित कर चुकी है।
मुकेश नए अपर मुख्य अधिकारी बने
शामली। जिला पंचायत के अपर मुख्य अधिकारी सुभाचंद मिश्रा का तबादला गाजियाबाद में इसी पद पर तबादला हो गया है। मुजफ्फरनगर जिला पंचायत के अपर मुख्य अधिकारी मुकेश जैन को शामली जिला पंचायत का अपर मुख्य अधिकारी बनाया है। मुकेश सोमवार को शामली जिला पंचायत कार्यालय में अपना कार्यभार ग्रहण करेंगे। मिश्रा लगभग डेढ़ साल से शामली में जिला पंचायत का कार्य देख रहे हैं।