फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्र-छात्राओं ने सीखा धनुष बाण चला सटीक निशाने लगाना

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। सरस्वती विद्या बालिका इंटर कॉलेज में धनुर्विद्या प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें छात्र-छात्राओं ने धनुष बाण चलाने का प्रशिक्षण लेते हुए सटीक निशाने लगाना सीखा।
विज्ञापन

शुक्रवार को बुढ़ाना रोड स्थित सरस्वती बालिका इंटर कॉलेज में भारत देश की प्राचीन विद्या धनुर्विद्या को पुर्न जाग्रत करने के लिए 20 दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया। शुभारंभ कॉलेज प्रधानाचार्य रवींद्र सिंह, राजकुमार वैद्य व सुभाष ने यज्ञ कर किया गया। धनुर्विद्या का प्रशिक्षण प्रशिक्षक अमित कुमार बालियान द्वारा दिया गया। जिसमें उन्होंने प्रतिभाग करने वाले बच्चों को धनुष बाण से सटीक निशाने लगाना सिखाया। प्रशिक्षण पाकर बच्चे काफी उत्साहित नजर आए। धनुर्विद्या भारत देश की प्राचीन विद्या रही है। लेकिन आज विश्व में कोरिया, अमेरिका व चीन जैसे देशों में इसे खेल के माध्यम से बहुत आगे ले गए है। वहीं, भारत में सुविधाओं की कमी होने के कारण भारत इसमें पिछड़ता जा रहा है। इस खेल में शामली जनपद से एक भी टीम नहीं है जो बाहर खेलने के लिए जा सकें। छात्र-छात्राओं को दिए जा रहे 20 दिवसीय प्रशिक्षण के बाद अच्छा प्रदर्शन करने वाले बच्चों की जिला स्तर पर एक टीम बनाई जाएगी। जिसे जिला स्तर के बाद राज्यस्तर पर भी धनुर्विद्या की प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग कराया जाएगा। जिससे जनपद के बच्चों में धनुर्विद्या जैसे खेल के प्रति भी जागरूक हो सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें