शामली। नगर के माजरा रोड पर स्थित चौधरी चरण सिंह बारात घर में रविवार को उत्तर प्रदेश सीनियर बेसिक शिक्षक संघ के बैनर तले सेवानिवृत्त हुए शिक्षकों का सम्मान समारोह आयोजित किया गया। समारोह में संघ के अध्यक्ष ने कहा कि हमारे जीवन में शिक्षकों का अपना एक महत्वपूर्ण स्थान होता है।
सम्मान समारोह के दौरान प्रधानाध्यापक आनंद प्रकाश शर्मा, रमेश चंद, राम मेहर, मोहम्मद अय्यूब, कौशल्या शर्मा, नेपाल सिंह, शिवकुमार गोयल, बदरूल इस्लाम, कृष्णपाल सिंह, रामकिशन, महेंद्र, महेंद्र कुमार को उनकी सेवा के समाप्त हो जाने के लिए शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया। इसके अलावा जनपद में नवनियुक्त अध्यापकों का स्वागत समारोह भी आयोजित किया गया। जिसमें बेबी रानी, मृदुला शर्मा, आरती, हिमानी, दीपिका जैन, सतीश, रश्मि, मोहम्मद फारूख, संदीप कुमार, हरीश कुमार का स्वागत किया गया। इस दौरान शिक्षक संघ द्वारा नवनियुक्त अध्यापकों से बच्चों को शिक्षा प्रदान करने में जीजान से जुट जाने का आह्वान किया।