गमगीन माहौल में हुआ सूबेदार का अंतिम संस्कार
शामली।
गांव सिंभालका निवासी सूबेदार रविंद्र कुमार का पार्थिव शरीर सोमवार देर रात गांव में पहुंच गया। मंगलवार सुबह गमगीन माहौल में उनका अंतिम संस्कार किया गया।
सेना में सूबेदार रविंद्र कुमार छह महीने से जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा में तैनात थे। सात अप्रैल को हार्टअटैक से उनकी मृत्यु हो गई थी। इसकी सूचना से परिवार में मातम पसर गया। सोमवार देर रात रविंद्र का पार्थिव शरीर मेरठ से गांव सिंभालका लाया गया। सैकड़ों लोगों की मौजूदगी में उनका पार्थिव शरीर श्मशानघाट ले जाया गया। वहां मंगलवार सुबह अंतिम संस्कार किया गया। भाई ऊधम सिंह ने उन्हें मुखाग्नि दी। इस दौरान परिवार के लोगों का रो रोकर बुरा हाल हो गया।