शामली। शहीद अंकित तोमर के सम्मान में इस बार कोतवाली में पुलिसकर्मियों ने होली नहीं मनाई, हालांकि पुलिस लाइन में भी पुलिसकर्मियों ने एक दूसरे को रंग जरूर लगाया, लेकिन वह भी सादगी के साथ।
साबिर एनकाउंटर के समय जांबाज सिपाही अंकित तोमर शहीद हो गया था। इस गम शामली पुलिस अभी भुला नहीं पाई है। एक मार्च को पूरे देश में होली का त्योहार धूमधाम से मनाया गया और दो मार्च को दुल्हेंडी पर होली मनाई गई। तीसरे दिन पुलिस होली खेलती है, लेकिन इस बार अंकित तोमर के सम्मान में शामली पुलिस द्वारा होली नहीं मनाई। शामली कोतवाली में पुलिसकर्मियों ने एक दूसरे को होली की बधाई तो दी, लेकिन एक दूसरे को रंग नहीं लगाया। उधर यही हाल आदर्शमंडी थाने में पुलिसकर्मियों का भी रहा। इसके अलावा पुलिस लाइन में पुलिसकर्मियों ने जरूर एक दूसरे को रंग लगाया, लेकिन गत वर्षों की भांति इस बार कोई धूम धड़ाका नहीं किया और सादगी के साथ होली का पर्व मनाया गया।