बार एसोसिएशन के चुनाव के लिए एल्डर कमेटी का गठन
कैराना।
बार एसोसिएशन कैराना की वर्ष 2018 की कार्यकारिणी के चुनाव हेतु सरगर्मियां तेज हो गई हैं। बुधवार को बार भवन में आयोजित आम सभा में एल्डर कमेटी का गठन किया गया। जल्द ही चुनाव की तिथियों की घोषणा कर दी जाएगी।
बार भवन कैराना में बुधवार दोपहर एक बजे बार एसोसिएशन कैराना के अध्यक्ष दिनेशचंद्र शर्मा की अध्यक्षता व महासचिव सरवेज जंग के संचालन में आमसभा का आयोजन किया गया, जिसमें वर्ष-2018 की कार्यकारिणी के गठन हेतु चुनाव संपन्न कराने को विचार-विमर्श किया गया। इस अवसर पर पांच सदस्य एल्डर कमेटी की नियुक्ति भी की गई, जिसमें जमशेद अली को चेयरमैन तथा शमीम अहमद अल्वी, सुरेशचंद शर्मा, सत्यवीर शर्मा व प्रदीप जैन को सदस्य बनाया गया है। बैठक में एल्डर कमेटी के गठन से पूर्व आय-व्यय का ब्योरा रखने के साथ ही अनेक बिंदुओं पर विचार-विमर्श किया गया। उधर, एल्डर कमेटी के गठन के साथ ही बार एसोसिएशन कैराना की वर्ष-2018 की कार्यकारिणी में अध्यक्ष व महासचिव सहित अनेक पदों पर चुनावी सरगर्मी तेज हो गई है। बताया जाता है कि शीघ्र ही एल्डर कमेटी चुनाव कार्यक्रम की तिथियों की घोषणा कर देगी।