फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फ्लाई ऐश के विरोध में ईट भट्ठा मालिको ने खटखटाया न्यायालय का दरवाजा

विज्ञापन
विज्ञापन
ईट भट्ठा मालिकों ने अदालत की शरण ली
विज्ञापन

शामली। फ्लाईऐश के विरोध में ईट भट्ठा कारोबारी सुप्रीमकोर्ट व इलाहाबाद उच्च न्यायालय की लखनऊ खंडपीठ में याचिका दायर करके न्याय की गुहार लगाई है। शनिवार को डीएम इंद्र विक्रम सिंह ने स्पष्ट कर दिया है कि कानूनी प्रक्रिया के बिना ईट भट्ठों का संचालन नहीं होने दिया जाएगा।
विज्ञापन

शनिवार को ईट भट्ठा निर्माता समिति के अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह मलिक व पूर्व विधायक बलवीर सिंह मलिक के नेतृत्व में जिले के ईट भट्ठा मालिकों का एक प्रतिनिधिमंडल कलक्ट्रेट में डीएम इंद्र विक्रम सिंह से मिलकर ईट भट्ठों का संचालन किए जाने का अनुुरोध किया। उन्होंने बताया कि ईट भट्ठा व्यवसायी पहले ही मंदी के दौर से गुजर रहे हैं। डीएम ने कहा कि किसी भी कीमत पर कानूनी प्रक्रिया के बिना ईट भट्ठों का संचालन नहीं होने दिया जाएगा। ईट भट्ठा मालिकों को सभी मानक पूरे करने होंगे। इसके बाद, जिला ईट निर्माता समिति के अध्यक्ष भूपेंद्र मलिक ने बताया कि ईट भठ्ठा कारोबारियों का एक प्रतिनिधि मंडल प्रदेश अध्यक्ष विजय गोयल के नेतृत्व में दिल्ली में केंद्रीय पर्यावरण मंत्री डाक्टर हर्षवर्द्धन सिंह ने मिलकर फ्लाईऐश का विरोध किया है। उन्होने ईट भट्ठा मालिकों के राहत दिए जाने की मांग की है। उन्होंने बताया कि ईट भट्ठा कारोबारियों ने सुप्रीम कोर्ट व इलाहाबाद उच्च न्यायालय की लखनऊ खंडपीठ में याचिका दायर करके न्याय की गुहार लगाई है। प्रतिनिधि मंडल में भूपेंद्र सिंह मलिक, हरेंद्र सिंह, कृष्ण कुमार शर्मा सहित जनपद के ईटे भट्ठा निर्माता शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें