शामली। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने शिवमूर्ति पर शोक सभा का आयोजन किया। इसमें सभी ने शहीद अंकित तोमर के चित्र पर पुष्प अर्पित करते हुए कैंडल जलाकर श्रद्घांजलि अर्पित की। दो मिनट का मौन धारण कर शहीद की आत्मा की शांति और परिवार को इस दुख की घड़ी से उबारने के लिए प्रार्थना की। इस दौरान सूर्यवीर, मनीष कालखंडे, शिवम, नितिन, शुभम, प्रशांत, आसिफ, गौरव आदि मौजूद रहे।