फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक की पानीपत में मौत, कोहराम

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली/बाबरी।
विज्ञापन

बाबरी के युवक की पानीपत में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। युवक के दोस्त जब शव को लेकर गांव पहुंचे, तो परिजनों को पता चला। इससे परिजनों में कोहराम मच गया। युवक की हत्या की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भरा तो परिजनों ने कार्रवाई से इंकार कर दिया, जिसके बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया।
विज्ञापन

बाबरी क्षेत्र के गांव तलवा माजरा निवासी अमित पुत्र महिपाल (20) दो दिन पूर्व अपने घर से अपने एक साथी के साथ अपनी बहन के यहां पंजाब गया था। बताया जाता है कि वहां से लौटते हुए वह अपने साथी के साथ पानीपत में किसी दोस्त के यहां रुक गया था, जहां पर अमित की छत से गिरने से मौत हो गई थी। मंगलवार को अमित के साथी युवक के शव एंबुलेंस में लेकर गांव पहुंचे। युवक की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। आशंका है कि युवक की हत्या की गई है। इसी आशंका के चलते किसी ने पुलिस को इसकी सूचना दे दी। जिस पर डायल-100 पुलिस तथा बाबरी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। जिसके बाद परिजनों ने किसी प्रकार की कानूनी कार्रवाई से इंकार कर दिया। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर शव परिजनों के हवाले कर दिया। बाद में परिजनों ने शव का गमगीन माहौल में अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें