फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर के बाहर खड़ी मारुति में अज्ञात ने लगाई आग

विज्ञापन
विज्ञापन
घर के बाहर खड़ी कार में लगाई आग
विज्ञापन

शामली/बाबरी।
बाबरी क्षेत्र के गांव कुरमाली में रविवार रात एक बजे घर के बाहर खड़ी कार में आग लगा दी । आग की लपटें देखकर ग्रामीण एकत्र हो गए। ग्रामीणों ने आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन कार का काफी हिस्सा जल गया। कार मालिक ने गांव के ही दो लोगों के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी है।
विज्ञापन

कुरमाली गांव में आलम पुत्र हाजी इस्लाम की कार घर के बाहर खड़ी हुई थी। रविवार रात करीब एक बजे कार से आग की लपटें उठने लगीं। इसे देखकर पड़ोसी के परिवार ने शोर मचा दिया। इसके बाद जाग हो गई और मौके पर ग्रामीण एकत्र हो गए। ग्रामीणों ने आग को बुझाने का प्रयास किया। शुक्र रहा कि आग कार में रखे गैस सिलेंडर तक नहीं पहुंची। नहीं तो सिलेंडर फटने पर बड़ा हादसा हो सकता था। पीड़ित ने देर रात डायल 100 पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और कार मालिक से घटना की जानकारी ली। पीड़ित ने गांव के ही दो लोगों को नामजद करते हुए तहरीर दी है। पीड़ित का आरोप है कि उसने गांव के तालाब में मछली पालन कर रखा है। तालाब से मछली पकड़ने को लेकर कुछ दिन पूर्व उसकी आरोपियों से कहासुनी हो गई थी, जिससे रंजिशन उसकी कार में आग लगाई है। कार्यवाहक थाना प्रभारी परशुराम ने बताया कि तहरीर के आधार पर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें