फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बसपा की रैली को सफल बनाने का आह्वान

विज्ञापन
विज्ञापन
थानाभवन।
विज्ञापन

संत रविदास मंदिर में बसपा कार्यकर्ताओं की बैठक चंद्रभान शर्मा की अध्यक्षता में आयोजित की गयी। जिला प्रभारी जगपाल सिंह ने कहा कि बसपा को मजबूत बनाने के लिए कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर कार्य करना होगा। उन्होंने कहा 18 सितंबर को मेरठ में प्रस्तावित बहन कुमारी मायावती की रैली में जन बल के साथ पहुंचकर रैली को सफल बनाएं। बैठक में जिला प्रभारी जगपाल सिंह, हरवीर सिंह, सागर प्रजापति, विरेंद्र सैनी, डॉ. नरेश शर्मा, पूर्व चेयरमैन इंतजार अजीज, धर्मसिंह, राव जमशेद, धर्मपाल आदि मौजूद रहे।

बाइक चोरी हुई
थानाभवन। ऊन मार्ग पर हरेंद्र चौधरी की दुकान है। सोमवार शाम उसकी बाइक दुकान के बाहर खड़ी थी। इसी दौरान बारिश होने के कारण कुछ लोग बारिश से बचने के लिए दुकान के बाहर खड़े हो गये। बारिश रुकने के बाद जब हरेंद्र बाहर आया तो बाइक गायब मिली। पीड़ित ने थाने में तहरीर दे दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बाइक सवार ग्रामीण को घेरने की कोशिश
थानाभवन। गांव मस्तगढ़ निवासी रवि पुत्र राजकिशोर ने तहरीर दी कि सोमवार शाम वह अपने साथी के साथ गांव से थानाभवन की ओर बाइक से आ रहा था। जैसे ही वह गांव की पुलिया के पास पहुंचें तो कुछ बाइक सवार आधा दर्जन बदमाशों ने उनको घेर लिया। खतरा देख रवि पास ही स्थित गांव में घुस गया। रवि ने इसकी सूचना ग्रामीणों को दी। जिसके बाद ग्रामीण मौके पर आ गए, लेकिन बदमाश फरार हो गये। पुलिस का कहना है कि मामला रंजिश का है। जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें