फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एनसीसी कैडेटों का दस दिवसीय वार्षिक प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। वीवी इंटर कॉलेज में यूपी 85 एनसीसी बटालियन का दस दिवसीय वार्षिक प्रशिक्षण शिविर इंटर ग्रुप कंपीटिशन का शुभारंभ हुआ। ग्रुप हेडक्वार्टर गाजियाबाद के तहत आने वाले सभी जनपदों के कैडे्टस ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम का शुभारंभ लेफ्टिनेंट कर्नल अनुपम सक्सेना ने किया।
विज्ञापन

सोमवार को शहर के वीवी इंटर कॉलेज में एनसीसी कैडेटों के दस दिवसीय प्रशिक्षण शिविर में कई जनपदों के लगभग 500 कैडेटों ने हिस्सा लिया। कर्नल अनुपम सक्सेना ने बताया कि कैंप में ड्रिल, बेस्ट कैडेट, गार्ड ऑफ ऑनर, फ्लैग एरिया व सांस्कृतिक कार्यक्रमों के द्वारा कैडेटों की प्रतिस्पर्धा देखते हुए गाजियाबाद ग्रुप की टीम का चयन किया जाएगा। इसके बाद चयनित टीम इंटर ग्रुप कंपीटिशन में प्रतिभाग करेंगी। उन्होंने कहा कि एनसीसी कैडेटों को केवल बी और सी प्रमाण पत्र प्राप्त करना ही लक्ष्य नहीं होना चाहिए। इस दौरान एसपीएस मलिक, केपी सिंह, एनएस मान, रजनीश कुमार, गजेंद्र, भारत भूषण, अमर सिंह, संदीप राणा, दयाकिशन, सुभाष चंद, मदन कुमार, राजेश , मनजीत सिंह, योगेेंद्र कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें