फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घटतौली पाए जाने वाले पेट्रोल पंपो से वसूला गया 70 हजार रूपये जुर्माना

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। पिछले महीने पेट्रोल पंपों पर निरीक्षण के दौरान तीन पेट्रोल पंपों पर घटतौली पाई गई थी। इस मामले में तीनों पेट्रोल पंप से 70 हजार रुपये का जुर्माना वसूला गया है।
विज्ञापन

शासन के निर्देश पर प्रशासनिक और पूर्ति विभाग की टीम ने मई माह में जिलेभर में पेट्रोल पंपों पर निरीक्षण किया था। कांधला के माता सरदारी देवी पेट्रोल पंप पर 30 मिलीलीटर, शामली के परमात्मा शरण एंड संस पेट्रोल पंप पर 30 मिलीलीटर और झिंझाना के तायल सर्विस स्टेशन पर 40 मिलीलीटर की घटतौली पाई थी। इस संबंध में पूर्ति विभाग की तरफ से शासन को रिपोर्ट भेजी गई थी। जिला बाट माप निरीक्षक आरपी सिंह ने बताया कि इसके बाद जिलाधिकारी के निर्देश पर कांधला और शामली के पेट्रोल पंप संचालकों से 20-20 हजार रुपये और झिंझाना के पेट्रोल पंप पर तीस हजार रुपये का जुर्माना निर्धारित किया गया है। उन्होंने बताया कि तीनों पेट्रोल पंप संचालकों से जुर्माने की रकम कुल 70 हजार रुपये वसूल कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें