यमुना नदी का जलस्तर घटा
कैराना। यमुना नदी में शनिवार शाम पांच बजे यमुना का जलस्तर 229.10 मीटर पर था। शनिवार रात से जलस्तर में गिरावट शुरू हुई और रविवार सुबह कैराना यमुना पुल पर यमुना का जल स्तर 228.70 तक पहुंच गया। वहीं, अधिशासी अभियंता संजय महतरा ने बताया कि रविवार को यमुना का जलस्तर काफी कम हो गया है। उनकी टीम 24 घंटे यमुना पुल से जलस्तर पर नजर बनाए हुए है।
यमुना नदी पर लगा आस्था का मेला
कैराना। यमुना पुल पर मंदिर परिसर के आसपास आस्था का मेला लगा है। मेले में कांविड़यों की भीड़ देखने को मिल रही है। मेले में आसपास के गांवों के लोग भी भारी संख्या में पहुंच रहे हैं। हरिद्वार से गंगाजल लेकर लौट रहे कांवड़िये यमुना नदी पर रुक कर विशेष पूजा अर्चना कर स्नान कर पुण्य का लाभ कमा रहे हैं।