फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राष्ट्रीय पारिवारिक लाभ योजना: 172 विधवा लाभार्थियों को मिलेगा लाभ

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली।
विज्ञापन

राष्ट्रीय पारिवारिक लाभ योजना में 172 विधवा लाभार्थियों को लाभ मिलेेगा। योजना के तहत 51 लाख 60 हजार रुपये की धनराशि स्वीकृत होकर शासन ने जिला मुख्यालय पहुंच गई हैं।
परिवार की मुखिया की मृत्यु के बाद राष्ट्रीय पारिवारिक लाभ योजना के तहत प्रत्येक विधवा महिला को तीस हजार रुपये की धनराशि उसके खाते में समाज कल्याण विभाग से सीधे भेजी जाती है। जिला समाज कल्याण अधिकारी अश्वनी कुमार ने बताया कि शासन से नए वित्तीय वर्ष 2017-18 के लिए 51 लाख 60 हजार रुपये की धनराशि स्वीकृत की है। योजना में चयनित 172 विधवा महिलाओं के खाते में तीस हजार प्रति लाभार्थी के खाते में पंहुच जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


समाधान दिवस में आनलाइन प्रक्रिया की दी जाएगी जानकारी
शामली। जिला समाज कल्याण विभाग की ओर अशक्त और दिव्यांगों को जानकारी दिलाने के उद्देश्य से तहसील और समाधान दिवस में शिविर लगाए जाएंगे। इस मौके पर सरकारी योजनाओं की आन लाइन प्रक्रियाओं से अवगत कराया जाएगा। जिला समाज कल्याण अधिकारी अश्वनी कुमार ने बताया कि जिले की सभी नगर निकायों में कैंप आयोजित किए जाएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें