जिला समाज कल्याण अधिकारी (विकास) प्रसून राय ने बताया है कि उत्तर प्रदेश अनुसूचित जाति एवं विकास निगम लिमिटेड द्वारा संचालित स्वरोजगार योजना एवं नगरीय क्षेत्र दुकान निर्माण योजना तथा लाउंड्री योजना में वर्ष 2017-18 के लिए आवेदन मांगे गए हैं। योजनाओं के तहत आवेदन करने वाले आवेदक गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन कर रहा हो और वार्षिक आय शहरी क्षेत्र में 56 हजार रुपये से अधिक न हो। नगरीय क्षेत्र में दुकान निर्माण योजना हेतु आवेदक के पास कम से कम 13.32 वर्ग मीटर स्वयं की भूमि हो। लाउन्ड्री योजना हेतु आवेदन के लिए जाति और आय प्रमाण पत्र तथा लाभार्थी के पास दुकान होनी आवश्यक है। यदि दुकान किराये की है तो किराये की रसीद लगाई जाए।
11 जुलाई तक मनाया जाएगा एनपीएस पखवाड़ा
शामली। वरिष्ठ कोषाधिकारी एसके गौतम ने बताया कि राष्ट्रीय पेंशन प्रणाली के तहत 27 जून से 11 जुलाई तक एनपीएस सेवा पखवाड़ा आयोजित किया जाएगा, जिसमें महत्वपूर्ण जानकारी दी जाएंगी। वरिष्ठ कोषाधिकारी एसके गौतम ने बताया कि पेंशन निधि विनियामक एवं विकास प्राधिकरण (पीएफआरडीए) द्वारा एनपीएस सेवा पखवाड़ा के तहत एनपीएस से आच्छादित कर्मिकों को पंजीकरण कराने के लिए जागरूक किया जाएगा।
स्वरोजगार के लिए होगा चार माह का प्रशिक्षण
शामल। जिला उद्योग एवं प्रोत्साहन केंद्र के उपायुक्त ने बताया अनुसूचित जाति के संबंधित व्यक्तियों को 2017-18 में स्व:रोजगार हेतु सामूहिक प्रशिक्षण दिया जाएगा। यह कार्यक्रम चार माह की अवधि का होगा, जिसमें एक माह का सैद्धांतिक प्रशिक्षण एवं तीन माह का व्यवहारिक प्रशिक्षण दिया जाएगा, जिसमें ट्रेड-कंप्यूटर, सिलाई कढ़ाई का प्रशिक्षण दिया जाएगा। बताया कि जिन अभ्यर्थियों ने प्रधानमंत्री रोजगार सृृजन कार्यक्रम वर्ष 2017-18 के अंतर्गत ऑनलाइन आवेदन किया है, उन अभ्यर्थियों का साक्षात्कार 15 जून को शामली कलक्ट्रेट सभाकक्ष में होगा।