कांधला। सेना के वाहन नगर के बाईपास मार्ग से गुजरते समय जाम में फंस गए। पुलिस के मौके पर न पहुंचने पर सेना जवानों ने मोर्चा संभालते हुए जाम की स्थिति से निजात दिलाई।
शुक्रवार सुबह सेना के वाहन मेरठ छावनी से हरियाणा पंजाब के लिए जा रहे थे। सुबह कैराना कांधला बाईपास मार्ग से सेना के वाहनों के काफिले जैसे ही गुजरना शुरू हुए तो अन्य वाहनों के मार्ग पर खड़े रहने से जाम लग गया। बाईपास व कस्बे के अंदर जाने वाले वाहन सेना वाहनों के काफिले को देखकर कई अन्य वाहन सड़क किनारे पर खड़े हो गए। जिससे वाहनों की संख्या बढ़ती चली गई और बाईपास मार्ग पर जाम लग गया। जिस कारण सेना के वाहन भी जाम में फंस गए। पुलिस को मौके पर न पहुंचने पर सेना के जवानों ने खुद मोर्चा संभालते हुए मार्ग से गुजरने वाले सेना के वाहनों व अन्य वाहनों को मार्ग से एक-एक करके निकालते रहे।