शामली। जलालाबाद बस अड्डे में शामली रोडवेज डिपो की अस्थाई कार्यशाला का शुभारंभ दस मार्च को शुरू होगा। उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम की ओर कार्यशाला को फोरमेन, पांच लिपिकों की तैनाती कर दी गई।
प्रदेश के गन्ना विकास राज्य मंत्री सुरेेश राणा के थानाभवन क्षेत्र में जलालाबाद बस अड्डा में शामली रोडवेज डिपो की अस्थाई कार्यशाला का निर्माण की कवायद पिछले तीन माह पूर्व शुरू हो गई थी। उत्तर प्रदेश राज्य परिवहन निगम की ओर से शामली रोडवेज डिपो की अस्थाई कार्यशाला का निर्माण कराने के लिए सहारनपुर रीजन के आरएम मनोज कुमार पुंडीर ने दिसंबर माह के दूसरे सप्ताह में 15 जनवरी तक कार्य पूरा कराकर 40 रोडवेज बसों का हरियाणा व आसपास के जिला मुख्यालय तक संचालन करने की घोषणा की थी। शामली रोडवेज डिपो की जलालाबाद में अस्थाई कार्यशाला खोलने के लिए बस अड्डे का नए सिरे से कार्य शुरू किया गया था, मगर दो माह बाद भी अस्थाई कार्यशाला का निर्माण कार्य पूरा नहीं हो पाया है। उत्तर प्रदेश राज्य परिवहन निगम सहारनपुर रीजन के आरएम मनोज पुंडीर ने बताया कि जलालाबाद बस अड्डे में शामली रोडवेज डिपो की कार्यशाला भवन निर्माण कार्य जल्द पूरा हो जाएगा। दस मार्च को शामली रोडवेज डिपो की कार्यशाला का शुभारंभ हो जाएगा। शामली डिपो की कार्यशाला के लिए फोरमेन नासिर गौरी, स्टेशन प्रभारी अजय कुमार सक्सेना समेत पांच लिपिकों की नियुक्ति की जाएगी। शामली रोडवेज डिपो की जलालाबाद कार्यशाला को 40 नई रोडवेज बसें मिल जाएंगी।