केंद्र सरकार ले पाक से बदला
थानाभवन। पुलवामा में हुए आतंकी हमले में शहीद जवानों का बदला लेने के लिए कांधला के बाहर से गांव निवासी विजय मंगलवार को थानाभवन होते हुए कश्मीर के लिए निकला। इस दौरान उन्होंने कहा कि जब तक केंद्र सरकार शहीदों की जान का बदला नहीं लेगी तब तक उनका अभियान जारी रहेगा।
मंगलवार दोपहर विजय साइकिल यात्रा से थानाभवन पहुंचे। पत्रकारों से बातचीत करते हुए उन्होंने बताया कि पिछले 48 घंटे से लगातार शहीदों की जान जा रही है। जिस दिन पुलवामा आतंकी हमला हुआ उस समय ही उन्होंने मोदी सरकार से इसका बदला लेने की मांग की थी। सिर्फ यही हमला नहीं पिछले सालों में सैकड़ों जवान अपनी जान गवां चुके हैं। लेकिन अब तक केंद्र सरकार ने कोई ठोस कदम नहीं उठाया है। यही वजह है कि उन्होंने साइकिल से कश्मीर यात्रा शुरू करने की तैयारी की है। उनका मकसद यही है कि आखिर शहीदों का यह बलिदान कब तक जाया जाएगा।