फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीमारी से युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बीमारी से युवक की मौत
विज्ञापन

कैराना। गांव मन्नामाजरा निवासी शनिवार को मुकीम (28) की बामारी के चलते मौत हो गई। इसके बाद किसी ने पुलिस को हत्या की सूचना दे दी। सूचना पर आनन-फानन में पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जानकारी प्राप्त की। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक राजेंद्र कुमार नागर ने बताया कि मुकीम की मौत बीमारी के कारण हुई है। कुछ लोगाें को रंजिशन फंसाने के लिए हत्या की सूचना दे दी थी। लेकिन मुकीम की मौत बीमारी के कारण हुई है। इसके बाद परिजनों ने शव को दफना भी दिया।
शिक्षक के निधन पर शोक जताया
कैराना। मोहल्ला पीपलोतला निवासी अरविंद (38) एसएन इंटर कॉलेज में अध्यापक के पद पर अपनी सेवाएं दे रहे थे। शनिवार देर रात दिल्ली अस्पताल में दिल का ऑपरेशन के दौरान उनकी मौत हो गई, जिससे परिवार में कोहराम मच गया। शिक्षकों ने उनके निधन पर शोक जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन

अवैध धंधे रोकने के लिए जनसहयोग मांगा
थानाभवन। थाना प्रभारी संदीप बालियान ने रविवार को गांव भैंसानी इस्लामपुर और कादरगढ़ में जिम्मेदार लोगों की बैठक ली। इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों से सहयोग की अपील की। साथ ही उन्होंने गोकशी, अवैध असलाह हथियार, सट्टा पर पुलिस की मदद करने को कहा। उन्होंने कहा कि जो भी लोग इन धंधों में लिप्त पाए जाएंगे उनके खिलाफ सख्त करवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें